Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ  

मंडला 18 फरवरी 2025

केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अन्तर्गत केन्द्रीय स्तर की उप-योजना प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना का अनुमोदन किया है। योजना का क्रियान्वयन 4 वर्षों तक किया जाना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा विकसित नेशनल फिशरीज डिजीटल प्लेटफार्म पर इच्छुक मछुआरे, मत्स्य किसान, मत्स्य विक्रेता एवं मत्स्य उद्यमी अपना पंजीयन करवाकर एनएफडीपी प्लेटफार्म पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनएफडीपी प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना अंतर्गत ऋण सुविधा, मत्स्य सहकारी समितियों का सशक्तिकरण, जलीय कृषि बीमा, प्रदर्शन अनुदान ट्रैसेबिलीटी, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण इत्यादि गतिविधियां सम्मिलित हैं।

Related posts

कुम्हारों को नगरपालिका/ग्राम पंचायतों के बाजारों के शुल्क में छूट मिलेगी

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में प्लेसमेंट ड्राइव का आज होगा आयोजन

Reva India News

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल 16 मई को मंडला आएंगे, ‘आदि उत्सव-2026’ में होंगे शामिल

Reva India News

Leave a Comment