Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रेक्षक श्री राजा सिंह परिहार का हुआ मण्डला आगमन

मंडला 7 मार्च 2025

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगर परिषद बिछिया जिला मण्डला की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2025 की कार्यवाही के प्रेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री राजा सिंह परिहार, रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) का आज मंडला आगमन हुआ। श्री परिहार विश्राम गृह के नर्मदा कक्ष में ठहरे हुये हैं। प्रेक्षक द्वारा 7 मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 तक पर्यवेक्षण कार्य किया जायेगा। नगर परिषद बिछिया जिला मण्डला की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण की कार्यवाही के प्रेक्षण के दौरान आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण हेतु श्री पी.के. कुरमारे, मुख्य कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-2 मण्डला को ’संपर्क अधिकारी’ एवं भ्रमण के दौरान उनके कार्यसंपादन हेतु श्री विशाल जॉगजुड़े, शीघ्रलेखक, कार्यालय संभागीय प्रबंधक, मोहगाँव परियोजना मण्डल मण्डला को नियुक्त किया गया है।

Related posts

नशा एक सामाजिक बुराई है जिसे मिटाने के लिए हम सबको जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी – श्री विनोद कछवाहा हम सब मिलकर नशामुक्त समाज का निर्माण करने का संकल्प लें – कलेक्टर विश्व तम्बाखू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

एसडीएम ने किया ट्रेचिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण

Reva India News

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने नागरिकों का सफर आसान कर दिया है

Reva India News

Leave a Comment