Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व रिकार्ड डिजिटाईजेशन की तैयारियाँ पूर्ण करें – पीएस राजस्व विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में दिए गए निर्देश

मंडला 27 मार्च 2025

प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को राजस्व रिकार्ड डिजिटाईज करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया लेंड रिकॉर्ड मोर्डनाईजेशन प्रोग्राम के तहत राजस्व के रिकार्ड का डिजिटाईजेशन किया जा रहा है। पूर्व में किए गए डिजिटाईजेशन के समय शेष रह गए रिकॉर्ड को डिजिटाईज किया जाना है। इसके लिए जिला स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करें। रिकार्ड का डिजिटाईजेशन जिला स्तर से ही कराया जाना है इसके लिए समस्त तहसील स्तर से रिकार्ड जिला स्तर पर समय रहते बुला लिए जाएं एवं उनकी स्केनिंग कराई जाए। स्केनिंग करते समय दिए गए निर्देशानुसार दस्तावेजों का क्रम एकरूपता में रखें। पांच-साला खसरा, किस्तबंदी-बी-1, नामांतरण, भू-अधिकार अभिलेख, री-नंबरिंग सूची, निस्तार पत्रक, सी-2 रजिस्टर, राजस्व न्यायालय प्रकरण आदि क्रमानुसार स्केनिंग कर डिजिटाईज कराएं। जिला स्तर पर स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित करें तथा इस कार्य के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, तहसीलदार बम्हनी वृत्त श्री हीरालाल तिवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

7 अगस्त को जिले में 5.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

जल गंगा अभियान अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर  

Reva India News

Leave a Comment