Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 51 आवेदकों की सुनी समस्या

मंडला 1 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने 51 आवेदकों की समस्या सुनते हुए समुचित निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनहित से संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही पिछली जनसुनवाई के आवेदनों की समीक्षा करते हुए समुचित निराकरण के निर्देश दिए। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 51 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनसुनवाई में पारिवारिक सहायता राशि, सर्पदंश से आकस्मिक मृत्य पर आर्थिक सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड, आवास योजना, मनरेगा जॉबकार्ड, ऑनलाईन नामांतरण, ट्रांसफार्म, गरीबी रेखा में नाम जोड़ने सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मतदान केन्द्र के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान से मोहगांव रैयत में खुशहाली हरदीन के खेत में बन रहा नया खेत तालाब  

Reva India News

सोनी समाज मंडला ने धूम धाम बनाया श्री अजमीढ़ देव जंयती

Reva India News

Leave a Comment