Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाल विवाह मुक्त भारत पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

मंडला 26 अप्रैल 2025

जनपद पंचायत बिछिया में जन-प्रतिनिधियों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद बिछिया की उपस्थिति में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को बाल विवाह रोकने हेतु टास्क फोर्स की जानकारी देते हुए बताया गया कि बाल विवाह एक कुरीति है इसे हमें खत्म करना है। विशेष रूप से 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मुहूर्त में होने वाले विवाहों में बाल विवाह न हो सके इस हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में भी अवगत कराया गया, साथ ही महिला एवं बाल विकास परियोजना बिछिया तथा जनपद पंचायत बिछिया के अधिकारी, कर्मचारी द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत हेतु शपथ ली गई।

Related posts

वनाधिकार पट्टों के हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

कान्हा में शुरू हुआ विश्व बाघ दिवस समारोह

Reva India News

आज 16 गांवों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

Leave a Comment