Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 53 आवेदकों ने प्रस्तुत किए आवेदन  

मंडला 29 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुये उनके समुचित निराकरण की पहल की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वाेच्च प्राथमिकता से निराकरण करें। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल से संबंधित शिकायतें आमतौर पर आती हैं इसलिए संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करे कि क्षेत्र विशेष में समस्या की जानकारी मिलते ही तत्काल टीम भेजकर यथाशीघ्र समस्या का निराकरण सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार गर्मी में बिजली से संबंधित समस्याएं भी सामने आती रही हैं, इसलिए संबंधित अमला लगातार सक्रिय होकर अपनी भूमिका निभाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में 53 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनी।

Related posts

नलजल योजना के संचालन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक निरस्त

Reva India News

महाभियान के लिए नियुक्त अधिकारियों की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment