Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में पहुंचे 52 आवेदन, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

मंडला, 13 मई 2025

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका समुचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में 52 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं आवेदन की प्रकृति के अनुसार समय सीमा निर्धारित की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर जेपी यादव, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में त्रुटि सुधार, आवास योजना, पेयजल, सीमांकन, वृद्धा पेंशन, ट्राई साइकिल आदि आवेदन प्रस्तुत किए गए।

Related posts

भक्ती से नही शक्ति से डरेंगे आतंकवादी – पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ .व्याख्यानमाला का आयोजन

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

दो दिवसीय आदि उत्सव की तैयारियाँ समय पर पूर्ण करें – सीईओ जिला पंचायत रामनगर में अधिकारियों की बैठक में दिये गये निर्देश

Reva India News

Leave a Comment