Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तत्काल व्हीलचेयर पाकर पवन ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

मंडला, 13 मई 2025

जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होता है। जनसुनवाई में आवेदक अपनी समस्या के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराते हैं। दिव्यांगों के लिए जनसुनवाई महत्वपूर्ण बन गई है। दिव्यांग आवेदक अपनी समस्या एवं कृत्रिम उपकरणों के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराते हैं। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ में निराकरण किया जाता है। ऐसा ही एक मामला 13 मई 2025 को आयोजित हुई जनसुनवाई में आया। ग्राम मधुपुरी निवासी दिव्यांग पवन कुमार नंदा ने व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया।

सामाजिक न्याय विभाग के पीयूष पांडे बताते हैं कि पवन कुमार नंदा के व्हीलचेयर के लिए मिले आवेदन पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदक को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान की गई। पवन कहता है कि मैंने मंगलवार के दिन जनसुनवाई में आवेदन देकर व्हीलचेयर मांगी और मुझे उसी दिन व्हीलचेयर मिल भी गई, मैं बहुत खुश हूँ। व्हीलचेयर से मेरी समस्याओं में बहुत राहत होगी और अब मैं अपने जरूरी काम बड़ी आसानी से कर पाउंगा।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

*माधोपुर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: पुलिस और छात्रों ने मिलकर बढ़ाई जागरूकता

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम 15 मई तक प्रस्ताव एवं खाते की जानकारी देनी होगी

Reva India News

Leave a Comment