Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुविभाग का सिविल डिफेंस प्लान बनाएं सभी एसडीएम – कलेक्टर

मंडला, 14 मई 2025

जिला योजना भवन में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में आपदा की स्थिति के लिए सिविल डिफेंस प्लान तैयार किया गया है। इसी तर्ज पर एसडीएम अपने अनुविभाग का सिविल डिफेंस प्लान तैयार करें। सिविल डिफेंस प्लान में सभी 12 आवश्यक सेवाओं को शामिल करते हुए एसओपी तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया कि मौजूदा स्थिति में यह अत्यंत आवश्यक है कि हम किसी भी तरह के आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारी रखें। इसके लिए पुल, सड़क, संचार सेवा, केजुअल्टी की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने तथा हाॅस्पिटल में आवश्यक सेवाओं के लिए तैयारियां करें। आवश्यकतानुसार इसकी माॅकड्रिल भी कराएं। क्षेत्र में इसके लिए वाॅलेंटियर्स के रजिस्ट्रेशन भी कराए जा रहे हैं। सभी ग्राम पंचायत स्तर तथा निकाय के प्रत्येक वार्ड में वाॅलेंटियर्स का रजिस्ट्रेशन आवश्यक रूप से कराएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिए आवेदन

Reva India News

मुस्लिम विकास परिषद ने गाय को “राष्ट्र माता” घोषित करने और सशक्त गोवंश संरक्षण कानून बनाने की मांग उठाई

Reva India News

Leave a Comment