Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर ने खेत तालाब का निरीक्षण किया

मंडला, 21 मई 2025

मंडला जिले के जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम खिरसारी में हितग्राही श्री प्रीतम ठाकुर के खेत में खेत-तालाब का निर्माण किया जा रहा है। जिससे प्रीतम ठाकुर अपने खेत-तालाब में मछलीपालन, सब्जी उत्पादन व खेतों में सिंचाई कर सके। श्री प्रीतम ठाकुर के लिए खेत-तालाब का निर्माण कार्य प्रारंभ है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी ने बुधवार को हितग्राही श्री प्रीतम ठाकुर के खेत तालाब का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान प्रीतम ठाकुर से चर्चा की। श्री प्रीतम ठाकुर ने बताया कि उसके लिए खेत-तालाब निर्माण होने से वह बहुत प्रसन्न है। उसके खेत में तालाब का निर्माण होने से वह सब्जी का उत्पादन और मछली पालन करेगा।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 29 नवम्बर 2023

Reva India News

गंगा दशमी आज श्रमदान से घाटों की सफाई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Reva India News

अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान,

Reva India News

Leave a Comment