Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंटेन्सिव एप्रोच में काम करें राजस्व अधिकारी – कमिश्नर वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली गई समीक्षा बैठक

मंडला, 11 जून 2025

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री धनंजय सिंह भदौरिया ने वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों पर विशेष फोकस करें। सभी राजस्व अधिकारी इंटेन्सिव एप्रोच में कार्य करें, जिससे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, कब्जा आदि के प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत कराया जा सके। इसके लिए सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार स्तर के राजस्व अधिकारी, पटवारी तथा आरआई की आवश्यकतानुसार टीमें गठित करें, तदानुसार कार्य की गति बढ़ाएं। बैठक में आरसीएमएस, साईबर तहसील, सीपी ग्राम, सीएम माॅनिट/सीएस माॅनिट, बाढ़ राहत/अतिवृष्टि से निपटने की तैयारी, अप्रारंभ निर्माण कार्य, एनआरसी सेंटर, कुपोषित बच्चों का फाॅलोअप, टीएचआर का वितरण, पोषण ट्रेकर के माध्यम से माॅनिटरिंग, समग्र ईकेवाईसी, मनरेगा लेवर बजट, जल जीवन मिशन, सीएम हेल्पलाईन, ई-आॅफिस प्रणाली के माध्यम से फाईलों के मूवमेंट, जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब, माय भारत पंजीयन तथा रबी उपार्जन के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। वीडियो काॅन्फ्रेंस में मंडला एनआईसी से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सीएल वर्मा सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

योजना अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 94.78 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment