Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन आपके द्वार: धरमपुर में लगा चैपाल, ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

20 जून 2025, मंडला

मंडला जिले के नक्सल प्रभावित बिछिया अनुविभाग के वनांचल क्षेत्र में प्रशासन आपके द्वार चैपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम धरमपुर में भी ग्रामीणों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभांवित करने के उद्देश्य से चैपाल लगाई गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस पहल का लक्ष्य प्रशासन को सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचाना है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ मिल सके।

बिछिया अनुविभाग की अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्रीमती सोनाली देव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारियों ने सीधे गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण भी किया। श्रीमती सोनाली देव ने बताया कि नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायतों में ये कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण को सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

 

76 आवेदन प्राप्त, कई का मौके पर ही निराकरण

 

धरमपुर में आयोजित प्रशासन आपके द्वार चैपाल में ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कुल 76 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें ई-केवाईसी के 4, प्रधानमंत्री आवास के 4, मनरेगा के 4, पेंशन के 4, स्वास्थ्य परीक्षण के 55, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 2 और राजस्व विभाग के 3 आवेदन शामिल थे। इनमें से ई-केवाईसी और स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शेष आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समुचित निराकरण किया जाएगा।

Related posts

थाना बिछिया एवं मोतीनाला में रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण व चयन शिविर आयोजित, युवाओं को मिला सुनहरा अवसर

Reva India News

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में किया गया ऑनलाईन क्विज का आयोजन

Reva India News

जिले में आज 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

Leave a Comment