Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

मंडला 10 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया जिला मंडला में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात प्रभारी प्राचार्य डॉ. घनश्याम झारिया द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और अंजनिया ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत शिक्षक श्री रोहिणी प्रसाद शुक्ल का श्रीफल भेंट कर स्वागत डॉ. प्रशांत यादव द्वारा किया गया। श्री शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन केवल गुरु की महिमा का उत्सव नहीं है बल्कि वेदव्यास जी जिन्होंने महान ग्रंथों की रचना की जयंती भी है। उन्होंने कहा कि गुरु हमें मानवता एवं आध्यात्मिक ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के आतिथ्य में कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में श्री राजकुमार सिंगौर, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. गरिमा छाबड़ा, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) कैम्प 17 नवंबर से

Reva India News

रेडक्रॉस चेयरमेंन का हुआ मंडला आगमन

Reva India News

2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

Leave a Comment