Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान अंतर्गत मनेरी में ऑटो चालकों को दी गई समझाईश

मंडला 19 जुलाई 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलने वाले “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को चौकी मनेरी द्वारा मनेरी अंतर्गत मुख्य बाजार से निकलने वाले ऑटो चालकों को रोककर नशे से दूर रहने की समझाइश दी गई। सभी ऑटो चालकों को पोस्टर प्रदान किये गए।

जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम के लोगों को इकट्ठा कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने एवं नशा मुक्ति का अपने घर व समाज में प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया गया। लोगों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक परिवर्तनों एवं कानूनी दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। नशा मुक्ति केंद्र के संबंध में जानकारी साझा की, नशे से दूर रहकर व्यक्तिगत विकास व उत्थान के संबंध में समझाईश दी गई। इस दौरान प्रधान आरक्षक 156 अरविंद सिंह, सैनिक 133 योगेश पटेल उपस्थित रहे।

 

अंजनिया एवं नैनपुर में भी वाहन चालकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

 

पुलिस चौकी अंजनिया की टीम द्वारा कस्बे के ऑटो और सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में नशामुक्ति से संबंधित अभियान के अंतर्गत पोस्टरों और पम्पलेट्स के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया। इसी तरह थाना नैनपुर की टीम द्वारा ऑटो में पोस्टर चिपकाकर तथा चालक-परिचालकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर नशे से दूर रहने का आव्हान किया गया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनआरोग्यम शिविर अमझर माल का निरीक्षण किया जन आरोग्यम शिविर अमझर माल में 332 हितग्राहियों को लाभ मिला

Reva India News

स्वच्छता जागरूकता के लिए रंगोली प्रतियोगिता हुई आयोजित

Reva India News

1.29 करोड़ बहनों को मिलेगी 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त

Reva India News

Leave a Comment