Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*माधोपुर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान: पुलिस और छात्रों ने मिलकर बढ़ाई जागरूकता

मंडला पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में 15 से 30 जुलाई 2025 तक चल रहे “नशे से दूरी है जरूरी” विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत, आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधोपुर में नशा मुक्ति पर केंद्रित पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आम जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता के दौरान, बच्चों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक और दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पहले तीन छात्र-छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुलिस विभाग के सदस्यों ने मिलकर कस्बे में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान “नशे से दूरी है जरूरी” जैसे नारे लगाए गए नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी का प्रदर्शन भी किया। इसके अतिरिक्त मानव श्रृंखला बनाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें लगभग 450 से 500 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुलिस की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को और भी प्रभावी बनाया, जो नशे के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

कर संक्राति के पावन पर्व पर रामनगर में होगा संगीतमय कथा का आयोजन  

Reva India News

मिशन शक्ति अंतर्गत बिछिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  

Reva India News

Leave a Comment