Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाराजपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मंडला 1 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुर्वेद औषधालय महाराजपुर मण्डला द्वारा शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास महाराजपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 43 छात्राओं एवं उपस्थित कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया गया। उपस्थित छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा संतुलित आहार लेने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही संक्रामक रोगों से बचाव हेतु परामर्श दिया गया एवं योग से निरोगी रहने व स्वस्थ्य जीवनशैली, अपनाने की सलाह दी गई। शिविर में डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. आशीष गौठरिया आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 की दावे-आपत्तियां 30 तक

Reva India News

उच्च न्यायालय के अवमानना के प्रकरणों को गंभीरता से लें – कलेक्टर

Reva India News

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ*

Reva India News

Leave a Comment