Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फतेज नाला पुलिया का अस्थाई मरम्मत तथा आवागमन बहाल

मंडला 2 अगस्त 2025

25 जुलाई की रात हुई भारी बारिश से जिले की ग्राम पंचायत बांदरबाड़ी में फतेज नाला पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई जिससे टटमाँ, मालूमझोला और मगरवाड़ा गांवों का संपर्क टूट गया था। जल संसाधन विभाग द्वारा वर्ष 2006-07 में निर्मित इस पुलिया की ओपनिंग में बड़े-बड़े पेड़ फंस जाने से पानी का बहाव अवरुद्ध हो गया था। इसके परिणामस्वरूप पुलिया की विंगवॉल टूट गई और आखिरी छोर पर एक बड़ा गड्ढा बन गया।

ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग मवई और ग्राम पंचायत बांदरबाड़ी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अस्थाई मरम्मत का काम शुरू कराया। इस प्रयास के बाद 1 अगस्त की शाम से आवागमन फिर से सुचारू हो गया।

Related posts

पटवारी गये तीन दिवसीय अवकाश पर

Reva India News

बिछिया विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

फेक न्यूज फैलाने वाले पर हो रही कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment