Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राहत राशि अंतरित की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की बाढ़ पीड़ितों से बात

मंडला 8 अगस्त 2025

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जुलाई माह में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण हुई क्षति के लिए पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों के बाढ़ पीड़ितों परिवारों के लोगों से बातचीत कर उनकी कुशलता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि संकट के कारण पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान से लड़ने में पूरा प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आई भीषण बाढ़ से निपटने के लिए जिस तरह से हमारे प्रशासनिक अमले ने सतर्कता के साथ कार्य किया वह प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि अभी बारिश का सीजन खत्म नहीं हुआ है, हमें अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से सभी को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 28 हजार से अधिक बाढ़ आपदा पीड़ित परिवारों के खातों में 30 करोड़ रुपए की राहत राशि का अंतरण किया गया। जिला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसएलआर हीरालाल तिवारी के साथ बाढ़ पीड़ित परिवारों के लोग इस कॉफ्रेंस में शामिल हुए।

Related posts

संभाग आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

डाईट में बेटी बचाओं बेटी पढ़ायो योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

निर्वाचन दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करेंगे अधिकारी – हर्षिका सिंह जारी कार्यविभाजन आदेश पर कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment