Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकलव्य विद्यालय पिपरिया हॉस्टल मामले की जाँच के लिए समिति गठित

मंडला 18 अगस्त 2025

विकासखंड निवास के अंतर्गत ग्राम पिपरिया के एकलव्य विद्यालय छात्रावास में बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना के साथ एक बच्चे की मृत्यु होने की जानकारी संज्ञान में आई है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गठित जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) निवास श्री सी.एल. वर्मा अध्यक्ष होंगे। इसी प्रकार सीईओ जनपद पंचायत निवास श्रीमति श्रद्धा सोनी, बीएमओ निवास डॉ. विजय पैगवार, तहसीलदार निवास श्री संदीप नागोसे, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री विष्णु सिंगौर सदस्य बनाए गए हैं। जांच समिति शिकायत की जांच कर जांच प्रतिवेदन अपने अभिमत के साथ 3 दिवस में अनिवार्य रूप से कार्यालय कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी।

Related posts

कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए व्यवहारिक वातावरण बनाएं – संजय कुशराम कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सामूहिक जिम्मेदारी – कलेक्टर ’हम होंगे कामयाब’ पखवाड़ा अंतर्गत कार्यशाला संपन्न

Reva India News

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर का प्रशिक्षण आज  

Reva India News

कलेक्टर ने की दिव्यांग द्रोपती के सामर्थ्य की सराहना मोतीनाला तथा भीमडोंगरी में शिक्षकों तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Reva India News

Leave a Comment