Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आवासीय विद्यालय तथा अन्य स्त्रोतों का किया गया क्लोरिनेशन

मंडला 21 अगस्त 2025

जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा पेयजल स्त्रोतों में क्लोरिनेशन किया जा रहा है। इसके साथ आवासीय विद्यालयों में टीम द्वारा क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जा रहा है। गुरूवार को एकलव्य विद्यालय पिपरिया आवासीय विद्यालय में क्लोरिनेशन किया गया। इसके अलावा ग्राम के सभी हैंडपंप, ट्यूबवेल, कुआं एवं पानी टंकियों में ब्लीचिंग पाउडर एवं जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन कार्य किया गया है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंडला श्री मनोज भास्कर ने ग्रामीणों को पानी छानकर, उबालकर पीने की सलाह दी। विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में पेयजल स्त्रोतों में क्लोरीनेशन का कार्य सतत रूप से जारी है।

 

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता कैनवास पर हस्ताक्षर अभियान चलाया

Reva India News

1 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

Reva India News

सफलता की कहानी’ टिकरवारा के नागरिकों को मंडला और बम्हनी बंजर तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिली  

Reva India News

Leave a Comment