Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने किया सांस्कृतिक भवन के निर्माण कार्यों का अवलोकन

मंडला, 23 अगस्त 2025

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने मंडला विकासखंड के ग्राम गाजीपुर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों में तकनीकी मापदंडों का उपयोग करें। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्तायुक्त सामग्रियों का उपयोग करें। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने कहा कि शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, एसडीओ श्री आदित्य पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सूर्यकुण्ड धाम में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव .हजारो की संख्या में उमड़े भक्त

Reva India News

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने किया जिला जेल का निरीक्षण कैदियों से की चर्चा, कोविड वैक्सीनेशन की ली जानकारी

Reva India News

33 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment