Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

3 सितंबर को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में श्रवण बाधित दिव्यांग शिविर का आयोजन

मंडला 1 सितंबर 2025

सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. अमित अग्रवाल ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जबलपुर द्वारा ईएनटी संबंधी दिव्यांगजनों की जांच एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु शिविर लगाया जायेगा।

ऐसे श्रवण बाधित, बोलने-सुनने से संबंधित दिव्यांगजन उक्त शिविर में जांच एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु 3 सिंतबर 2025 को शासकीय महिला बहुउददेशीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र स्टेडियम ग्राण्उड के पास मण्डला में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं। दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड, समग्र आईडी की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साईज के फोटो एवं पुराना दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो), जांच एवं उपचार संबंधी दस्तावेज के साथ उपस्थित होवें।

Related posts

चिन्हित जघन्य सनसनीखेज मामले में हत्या के आरोपीगणों को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड

Reva India News

सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 27 को

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment