मंडला 2 सितंबर 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में नर्मदा परिक्रमा पथ एवं अन्य भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने ऑनलाईन वीसी के माध्यम से समस्त एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से चैक करें। कुल चिन्हित 37 स्थानों में से 9 स्थानों के प्रस्ताव भूमि उपलब्ध न होने के कारण निरस्त करने के लिए प्रेषित किए जाने हैं। इन्हें एक बार पुनः चैक कर अंतिम सूची तैयार करें। उन्होंने कहा कि शेष 28 स्थलों में संबंधित भूमि आवंटित करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर 3 दिवस में दर्ज कराएं। बैठक के दौरान गोलमेज कक्ष में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, सहायक परियोजना अधिकारी श्री कपिल तिवारी मौजूद रहे। समस्त एसडीएम तथा निवास, मोहगांव, बिछिया, मंडला, नारायणगंज एवं बीजाडांडी के सीईओ जनपद पंचायत वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

