Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धात्री और गर्भवती माताओं की दी गई स्वच्छता और पौष्टिक भोजन के बारे जानकारी

मंडला, 8 अक्टूबर 2025

पोषण माह की थीम अनुसार विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं पंचायतों में परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों एवं परियोजना अधिकारियों द्वारा उपस्थित धात्री, गर्भवती माताओं एवं प्रतिभागियों को एलवाईसीएफ की जानकारी देते हुये माता-पिता, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को सही खान-पान, स्वच्छता और उम्र अनुसार आहार के बारे में बताया गया। स्थानीय खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन कैसे तैयार करें ? उपस्थित धात्री माताओं एवं परिवार के सदस्यों को बच्चों की उम्र के अनुसार आहार तालिका बनाकर बच्चों को खिलाए जाने वाले भोज्य पदार्थों का चार्ट दिखाया गया। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को मुख्य रूप से अनाज, दालें, हरी सब्जियों, मौसमी फल, गुड़, मूंगफली, दूध, दही, मूंग दाल, चना, हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन के बारे में पोषण संबंधी प्रदर्शनी लगाया गया।

Related posts

पी.एम. यशस्वी सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ टॉप क्लास एजुकेशन छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

Reva India News

राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Reva India News

विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 13 मार्च को एमपीटॉस पोर्टल से प्राप्त होंगे प्रवेश पत्र

Reva India News

Leave a Comment