Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भुआ बिछिया में पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन, पोषण माह का समापन

मंडला, 16 अक्टूबर 2025

महिला एवं बाल विकास विभाग बिछिया द्वारा 8वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत भुआ बिछिया में पोषण प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को पोषण माह के उद्देश्यों एवं निर्धारित थीम के अनुरूप आयोजित की जाने वाली आवश्यक गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि समुदाय में पोषण संबंधी आदतों में सुधार लाने के लिए जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में कुपोषण की रोकथाम, सभी के लिए समग्र स्वास्थ्य सुधार, मोटापा नियंत्रण हेतु आहार में नमक, शक्कर एवं तेल का सीमित उपयोग, स्थानीय खाद्य संसाधनों का आहार में समावेश, शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं तथा “एक पेड़ माँ के नाम” जैसी पहल के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित ईसीसी (प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा) गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री रणधीर सिंह राजपूत, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री विनोद वाहने, विभागीय पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में पोषण माह का औपचारिक समापन किया गया।

Related posts

30 सितम्बर को मोहगाँव में रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

विभागीय योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर

Reva India News

आगामी त्यौहारों को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की रखें पुख्ता तैयारी – कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

Reva India News

Leave a Comment