Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अर्द्धवार्षिक परीक्षा गोपनीय सामग्री का वितरण आज

मंडला, 31 अक्टूबर 2025

बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण 1 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से समन्वयक संस्था शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला से किया जायेगा। इसके लिए बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोपनीय सामग्री प्राप्त करने के लिए समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देश जारी किये गये हैं वे स्वयं अथवा अधिकृत प्रतिनिधि को आवश्यक पेटी, मजबूत ताला, सील, चपरा आदि के साथ भेजकर गोपनीय सामग्री प्राप्त कर विद्यालय के निकटतम पुलिस थाना चौकी में सुरक्षित रखेंगे तथा समय सारिणी के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने सम्बंधी पावती साथ में लाना अनिवार्य होगा।

Related posts

कोदो-कुटकी उत्पादक किसान 24 तक कराएं पंजीयन

Reva India News

मंडला जिला चिकित्सालय एवं निवास अस्पताल में शिविर आयोजित होंगे  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 20 अप्रैल 2023

Reva India News

Leave a Comment