Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों को दी गई “सुरक्षा एवं जागरूकता” संबंधी जानकारी

मंडला, 1 नवंबर 2025

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में 1 नवम्बर 2025 से “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोंटफोर्ट स्कूल के एनुअल एक्सहिबिशन कार्यक्रम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा द्वारा की गई।

“ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य गुम हुये अवयस्क बालक/बालिका की शीघ्र दस्तयाबी, गुम होने के कारण जानने एवं सार्थक प्रयास कर दस्तयाबी सुनिश्चित किया जाना है। मंडला पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 से 12 तक (15 से 18 तक आयु वर्ग) के लगभग 500 छात्र-छात्राओं को “ऑपरेशन मुस्कान” के साथ, बाल अधिकार, बाल अपराधों से सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सावधानियाँ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और उन्हें सतर्क, आत्मविश्वासी एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा), विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला, स्कूल प्राचार्य, महिला थाना प्रभारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ, पुलिस एवं स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

दस्तक अभियान के तहत 5 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग, 21 जुलाई तक चले अभियान में डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण की रोकथाम पर विशेष फोकस

Reva India News

पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत निर्देश

Reva India News

चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक

Reva India News

Leave a Comment