Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सुगम्य मतदान मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

मंडला, 3 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला सुगम्य मतदान मॉनीटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल ने बताया कि जिले में कुल 11266 दिव्यांग मतदाता हैं जिसमें पुरूष 5947 एवं 5319 महिला मतदाता हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत 2003 की मतदाता सूची में जानकारी अनुसार मतदाता की पहचान की जायेगी। ऐसे दिव्यांग मतदाता जो मतदाता सूची में दिव्यांग के रूप में चिन्हांकित नहीं है, उन्हें एसआईआर के दौरान चिन्हांकित कर मतदाता सूची संबंधित संशोधन किये जायेंगे। पंचायत, क्लस्टर, जनपद, जिला लेबल पर हेल्पडेस्क स्थापित करें।

विदित है कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र में व्हीलचेयर एवं रैम्प की व्यवस्था, वाहनों के लिए विशिष्ट पार्किंग एवं मतदान केन्द्रों में कतार में इंतजार किए बिना प्राथमिक आधार पर प्रवेश सुविधा, मतदान केन्द्रों तक निःशुल्क आवागमन सुविधा, गृह मतदान की वैकल्पिक व्यवस्था एवं दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में ब्रेललिपि का प्रयोग। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र सिंह जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 86 लाख की लागत से बने वनमंडल कार्यालय का लोकार्पण किया

Reva India News

मलेरिया प्रभावित ग्रामों में मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान 2 चरणों में

Reva India News

छोटी दुकान से बड़ा कारोबार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने बदली प्रकाश की जिंदगी

Reva India News

Leave a Comment