Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहकारी समितियों के अंकेक्षण कार्य 100 प्रतिशत कराने पर जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित

मंडला, 21 नवंबर 2025

अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में समितियों के अंकेक्षण कार्य समयावधि में शत् प्रतिशत कराये जाने पर मंडला जिले को मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित मण्डला/सहायक आयुक्त सहकारिता मण्डला को संयुक्त रूप से राशि एक लाख रूपए का पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह 20 नवंबर को अपेक्स बैंक समन्वय भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग द्वारा सम्मानित किया गया है।

कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्री सोमेश मिश्रा को शुक्रवार को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री एनके कोरी ने यह पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह सौंपा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इस उपलब्धि के लिए श्री कोरी एवं विभाग को बधाई दी।

Related posts

नर्मदा पथ यात्रा का चीरी में भव्य स्वागत लोगों को दिया जल संरक्षण का संदेश ग्रामीणों ने श्रमदान कर दिया समर्थन

Reva India News

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा प्रवेशोत्सव

Reva India News

मलेरिया निरोधक माह में मलेरिया रथ से प्रचार-प्रसार एवं जानकारी

Reva India News

Leave a Comment