Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फूलसागर में कीटनाशक एवं बीज दुकान सील की गई कृषि विभाग ने की कार्यवाही

मंडला, 3 दिसंबर 2025

कृषक श्री धर्मेन्द्र सिंह पटैल पिता श्री गोविंद पटेल निवास ग्राम सिलुआ तहसील घंसौर जिला सिवनी के द्वारा किंषुक ट्रेडर्स फूलसागर प्रो. कुलदीप सिंह राजपूत की शिकायत कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मण्डला एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त हुई। उप संचालक कृषि मण्डला के निर्देशानुसार श्री अरविंद कुमार वर्मा, सहायक संचालक कृषि के द्वारा 2 दिसंबर को संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। जिसमें कीटनाशक एवं बीज के समस्त संबंधित रिकार्ड पंजी मौके पर दुकानदार द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई। प्रतिष्ठान संचालक ने निर्धारित अभिलेखों का संधारण न किया जाना एवं मौके पर प्रतिष्ठान से अवसान तिथि के कीटनाशक पाये जाने के फलस्वरूप बीज एवं कीटनाशक निरीक्षक द्वारा किंषुक ट्रेडर्स को पंचनामा एवं निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर दुकान सील करने की कार्यवाही की गई। मौके पर श्री आर.के. सैयाम, कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में कानूनी जागरूकता कार्यशाला संपन्न हुई

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 22 फरवरी 2024

Reva India News

गेहूँ फसल हेतु कृषकों को सलाह

Reva India News

Leave a Comment