Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

होमगार्ड तथा सिविल डिफेंस स्थापना समारोह आयोजित

होमगार्ड कार्यालय में होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा संगठन का स्थापना दिवस समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद मण्डला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा एवं  डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट होमगार्ड आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर होमगार्ड बल द्वारा सलामी दी गई तथा मार्च पास्ट किया गया। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर हेमराज परस्ते द्वारा किया गया जिसमें ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का भी प्लाटून शामिल रहा।


समारोह में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री भारत शासन तथा डायरेक्टर जनरल होमगार्ड के संदेशों का वाचन किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण, रक्षित निरीक्षक, एन.सी.सी. ऑफीसर, ग्राम सुरक्षा समिति जिला कमाडेंड ऑफीसर एवं समस्त होमगार्ड स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम  

Reva India News

निर्माणाधीन पासपोर्ट कार्यालय का किया निरीक्षण  

Reva India News

शासकीय उचित मूल्य दुकानों से मिल रहा है पोषण युक्त चावल और नमक

Reva India News

Leave a Comment