Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाबा ईश्वरशाह का 50 वाँ प्राकट्य  

मण्डला(स्वतंत्रमत)।  हरे माधव पंथ के उन्नायक हरिराया सदगुरू बाबा ईश्वर शाह साहिब का 50 वाँ प्राकट्य दिवस हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति मंडला द्वारा बड़े ही प्रेमा भक्ति से मनाया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सदगुरू बाबा की अरदास आरती की गई सुबह 7 बजे हरे माधव बाबा की प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष महिला बच्चों ने भाग लिया बाबा के अनुयायि प्रभात फेरी में नाचते गाते कीर्तन करते और हरे माधव का जय घोष करते नजर आये। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी का समापन हरे माधव सत्संग भवन में किया गया। द्वितीय चरण में शाम को 5.30 बजे सत्संग प्रारंभ किया गया जिसमे बाबा की आरती, अरदास, वंदना की गई बच्चों के द्वारा बाल संस्कार के सांस्कृतिक नृत्य किए गए बाबा के जीवन चित्रण, नित्य अवतार एवं निमित्त अवतार के विषय में इल ईडी में दर्शाया गया भाईयों माताओं बच्चियों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के अंत में धुनि साहिब का गायन कर ब्रह्म भोज का भोग लगाकर ब्रह्मभोज प्रारंभ किया गया।

Related posts

15 जनवरी के बाद नहीं होगी धान की खरीदी

Reva India News

माँ नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 21 मई 2024

Reva India News

Leave a Comment