Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत दावा-आपत्ति 29 दिसंबर तक आमंत्रित

मंडला, 23 दिसंबर 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी घटक 2.0 अंतर्गत भूमिहीन आवेदकों को मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति अधिनियम 1984 के अंतर्गत आवासीय भूमि के पटटे के लिए आवेदकों की गठित दल द्वारा जांच की गई। जांच में 2 आवेदक पटटा के लिए पात्र एवं 44 आवेदक पटटा के लिए अपात्र पाये गये हैं। कुल 46 आवेदकों की प्रारंभिक प्रथम सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसे कार्यालय कलेक्टर मण्डला, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डला, कार्यालय तहसीलदार तहसील मण्डला एवं कार्यालय नगर पालिका परिषद मण्डला के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। समस्त नागरिक उक्त सूची का अवलोकन कर 29 दिसंबर तक दावा/आपत्ति नगर पालिका परिषद मण्डला में जमा कर सकते हैं।

Related posts

ग्राम दानीटोला में अवैध मेडिकल स्टोर एवं क्लीनिक सील अमानक व एक्सपायरी दवाइयाँ जब्त

Reva India News

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति अभियान के तहत 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस

Reva India News

पुलिस चौपाल के माध्यम से हेलमेट, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर मंडला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment