Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचायें परिषद् के कार्यकर्ता

मंडला, 16 जनवरी 2026

विकासखंड नारायणगंज के अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश का आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचने एवं प्रदेश सरकार की लोकहितकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए सकारात्मक वातावरण बनाना है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मैदानी स्तर पर प्रदेश सरकार के अन्य विभागों के साथ मिलकर आगामी 26 जनवरी 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अंतर्गत ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में सभी विकासखंड में संचालित किये जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया के द्वारा नशा मुक्ति एवं विकासखंड के समस्त कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। परामर्शदाता श्री राकेश अग्रवाल, श्री वीरेंद्र अग्रवाल, श्री सुरेश सोनी, श्रीमती इंद्रा उइके, श्री सुमित हथाले एवं नवांकुर संस्था श्री कमलेश पावले, श्री अमरनाथ मरकाम, श्री कृष्ण कुमार झरिया के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं नशा मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण कराया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य – मंत्री श्रीमती उइके विवाह सामाजिक समरसता और संस्कृतियों का संगम – सांसद श्री कुलस्ते बिछिया में 126 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Reva India News

किसानों को बेमौत मार देंगे मोदी सरकार के नए कृषि कानून

Reva India News

जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

Leave a Comment