Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मंडला, 19 जनवरी 2026

सभापति एससी, एसटी कल्याण संबंधी समिति, लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 20 जनवरी को प्रातः 7 बजे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 8:30 बजे ग्राम पंचायत टिकरिया बम्होरी पहुंचकर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। प्रातः 9 बजे बम्होरी ग्राम से रवाना होंगे तथा प्रातः 10 बजे बीजाडांडी में एसआईआर की बैठक में शामिल होंगे। सांसद श्री कुलस्ते प्रातः 10:30 बजे बीजाडांडी से ग्राम पंचायत ग्वारी के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे ग्वारी पहुंचकर एसआईआर की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद सांसद श्री कुलस्ते प्रातः 11:30 बजे आमाटोला के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 12 बजे आमाटोला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 2:30 बजे आमाटोला से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 3 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद श्री कुलस्ते दोपहर 3:30 बजे मंडला से बम्हनी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 4 बजे बम्हनी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सांसद श्री कुलस्ते शाम 7:30 बजे जिला सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने निर्माणाधीन संयुक्त तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया

Reva India News

अनुविभागीय अधिकारी ने किया मोहगाँव क्षेत्र का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने की कोविड वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment