Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारायणगंज में सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 14 मार्च 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और नवांकुर संस्था जन कल्याण सेवा सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड नारायणगंज में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झरिया ने परिषद की संरचना, भूमिका, आयाम एवं समग्र ग्राम की विकास की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण में पधारे अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। प्रशिक्षण के दौरान समग्र ग्राम विकास की अवधारणा विषय पर सत्र लिया गया। नवांकुर संस्था जन कल्याण सेवा सोसाइटी बीजेगांव के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रामनगर हेलीपेड पर हुआ स्वागत

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का आगमन 27 को

Reva India News

मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण की प्रदेश स्तरीय समीक्षा, आगामी रणनीति पर मांगे सुझाव जिले से राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके ने किया संवाद

Reva India News

Leave a Comment