Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व क्षय दिवस तथा 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान का शुभारम्भ

मंडला, 24 मार्च 2026

नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा की अध्यक्षता में बैठक सभागार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में विश्व क्षय दिवस का आयोजन किया गया तथा 100 दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान का शुभारम्भ जनप्रतिनिधि के माध्यम से किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा के द्वारा कार्यक्रम में टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में प्रदाय फूड बास्केट का वितरण किया गया तथा अभियान के संचालन में आवश्यक सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमति डी.जे. मोहंती, जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, डी.एच.ओ. डॉ.पी.एल. कोरी, प्रभारी डीपीसी श्री गौरव साहू, जिला एवं विकासखण्ड एन.टी.ई.पी. स्टॉफ, पी.पी.एस.ए. सांई आशीष स्टॉफ, जागृति युवा मंच स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related posts

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

Reva India News

16 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, अधिकारियों को समय पर उत्तर तैयार करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment