Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“नारी शक्ति वंदन“ पखवाड़ा 10 से 25 अप्रैल तक“ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

मंडला, 12 अप्रैल 2026

राज्य शासन के निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश में 10 से 25 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा“ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को “नारी शक्ति वंदन अधिनियम“ के प्रावधानों से अवगत कराना है। कार्यक्रम का नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग निर्धारित किया गया है।

पखवाड़े के दौरान लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध महिलाओं की सहभागिता से नारी शक्ति पदयात्रा निकाली जाएगी। युवा वर्ग द्वारा संदेशों के साथ “नारी शक्ति वंदन दीवार“ तैयार की जाएगी। अभियान से महिला संगठन, स्व-सहायता समूह, लखपति दीदी, लाडली बहना को भी जोड़ा जाएगा।

त्रि-स्तरीय पंचायतों, नगरीय निकायों, महाविद्यालयों, विद्यालयों तथा धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं सहकारी संगठनों में विषय पर गोष्ठी और व्याख्यान आयोजित होंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा ग्राम सभा में “नारी शक्ति वंदन“ पर चर्चा होगी।

शासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रतिदिन कार्यक्रम की जानकारी फोटोग्राफ्स सहित सामान्य प्रशासन विभाग की ईमेल usgad4@mp.gov.in एवं संचालनालय की ईमेल missionshaktimp@gmail.com पर भेजनी होगी।

Related posts

मोहगांव जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को जिला पंचायत सभाकक्ष (पुराना)

Reva India News

आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर ईजीपीएफ संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

Reva India News

संभाग स्तरीय दल करेंगे जनजातीय छात्रावासों एवं अन्य संस्थाओं का सघन निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment