Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसानों का हित सर्वाेपरि अपर कलेक्टर ने किया हिरदेनगर उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

मंडला, 15 अप्रैल 2026

शासन की मंशानुसार किसानों को उनकी उपज का सही लाभ दिलाने और उपार्जन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशों के पालन में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने हिरदेनगर उपार्जन केंद्र का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र पर मौजूद सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने तौल प्रक्रिया, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के भंडारण की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की तकनीकी या भौतिक परेशानी न हो।

अपर कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और प्रबंधकों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए तुलाई की गति बढ़ाई जाए। केंद्र पर पेयजल, छाया और बैठने जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, तहसीलदार मण्डला श्री हिमांशु भलावी, प्रबंधक सहकारिता श्री नितिन तेकाम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पात्र परिवारों को 22 जनवरी तक खाद्यान्न का वितरण कराएं – कलेक्टर श्री मिश्रा टीएल की बैठक में उपार्जन, परिवहन, मकर संक्रांति के लिए घाटों की व्यवस्थाओं पर जोर

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में होगें शामिल

Reva India News

पंचायत उन्नति सूचकांक संबंधी प्रशिक्षण 22 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment