Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कृषि तकनीक और योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेगा कृषि रथ

मंडला, 16 मई 2026

मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाए जाने के अंतर्गत जिले में कृषि रथ अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर रामनगर में आयोजित आदि उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि रथ आगामी 10 दिनों तक जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। अभियान के दौरान किसानों को कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन तथा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जैसी विभिन्न योजनाओं और तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे तथा उन्हें खरीफ फसल की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

इस दौरान गुजरात के मंत्री श्री नरेश भाई पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झरिया एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

ससम्मान सेवा का अनुकरणीय उदाहरण नगरवासियों की सेवा से अभिभूत हुये उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमावासी व्यास नारायण मंदिर में संपन्न हुई उत्तरवाहिनी परिक्रमा

Reva India News

राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत चिन्हांकन शिविर आज

Reva India News

मच्छरों की वृद्धि रोकने अपने घर व आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने दें मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी जारी

Reva India News

Leave a Comment