Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं को डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की दी गई जानकारी

मंडला, 12 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी भवन सालीवाड़ा, परियोजना नैनपुर जिला मण्डला में “संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन” योजना अंतर्गत महिलाओं के लिए डिजिटल साक्षरता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर (सखी) की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” एवं “सखी वन स्टॉप सेंटर” जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा से प्रभावित महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा एवं आश्रय उपलब्ध कराने के लिए सखी केंद्र तथा महिला हेल्पलाइन 181 संचालित की जा रही है। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं डायल 112 के उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निःशुल्क विधिक सहायता योजना, हिट एंड रन योजना, जनोपयोगी लोक अदालत एवं यातायात नियमों के संबंध में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता उइके, श्रीमती फूलकली दारिया, एएनएम श्रीमती ललिता सिसोदिया, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

जिला पेंशन फोरम की बैठक 16 अगस्त को

Reva India News

वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन 27 से

Reva India News

राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment