Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

35 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को दिया गया जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण

मंडला, 10 जुलाई 2026

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, मंडला द्वारा शुक्रवार को जनपद पंचायत निवास के सभाकक्ष में एक दिवसीय जल गुणवत्ता परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पेयजल स्त्रोतों की नियमित गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करना, सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत अमले को प्रशिक्षित करना तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के संबंध में तकनीकी जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला में जनपद पंचायत निवास की 35 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत निवास श्रीमती श्रद्धा सोनी तथा पंचायत इंस्पेक्टर श्री दान सिंह धुर्वे उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राम पंचायतों में नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुलस्ते एवं उपाध्यक्ष श्री घनश्याम सूर्यवंशी ने भी सहभागिता करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। उन्होंने ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जल गुणवत्ता की सतत निगरानी एवं जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेयजल गुणवत्ता परीक्षण की विभिन्न विधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसमें जल के भौतिक, जीवाणु एवं रासायनिक परीक्षण की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। साथ ही फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल के 10 प्रमुख गुणवत्ता मानकों की जांच करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जल स्रोतों की नियमित निगरानी, परीक्षण परिणामों का अभिलेखीकरण तथा संदूषित जल की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय अपनाने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जल उपचार एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए जर्मेक्स के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की विधि का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि जल स्रोतों की नियमित जांच तथा समय पर उपचारात्मक उपाय अपनाकर जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को ग्राम स्तर पर जल गुणवत्ता परीक्षण एवं जल उपचार कार्यों के लिए फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट तथा बैक्टो वॉयल्स का वितरण किया गया, ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित रूप से पेयजल गुणवत्ता की जांच एवं आवश्यक उपचार की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

कार्यशाला का समापन प्रतिभागियों के प्रश्नों के समाधान, तकनीकी मार्गदर्शन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से सहायक यंत्री सुश्री गरिमा मरकाम, उपयंत्री श्री तिलेंद्र भाकरे, विकासखंड समन्वयक श्री राजकुमार झारिया तथा श्री अशोक यादव उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन विभाग के प्रशिक्षक श्री उमा गणेश लोधी द्वारा किया गया।

 

 

 

 

कल कामाख्या के लिए रवाना होंगे 196 तीर्थयात्री

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत होगी यात्रा

 

मंडला, 10 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत मंडला जिले के 196 वरिष्ठ नागरिक 11 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक कामाख्या शक्तिपीठ तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के लिए चयनित यात्रियों में 4 अनुरक्षक सहित कुल 196 हितग्राही शामिल हैं।

यात्रा पर जाने वाले सभी तीर्थयात्रियों को 11 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे जिला योजना भवन, मंडला से विशेष वाहन के जरिए नैनपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। इसके पश्चात वे नैनपुर रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन ने सभी चयनित हितग्राहियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर यात्रा में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

Related posts

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर (वायु) की भर्ती हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित

Reva India News

*एम पी फार्मासिस्ट एशोसिएशन प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक संपन्न हुई।जबलपुर*

Reva India News

कक्षा 5 व 8 की वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24 परीक्षा परिणाम उपरांत पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रक्रिया

Reva India News

Leave a Comment