Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना में भाग लेने के लिए 28 अक्टूबर तक करें आवेदन

मंडला, 24 अक्टूबर 2026

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत जिले की प्रत्येक विधानसभा में चयनित वृंदावन ग्रामों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित विजेता पशुपालकों को भोपाल में 9 नवंबर 2026 को आयोजित प्रदेश स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा। योजना के तहत वृंदावन ग्राम के ऐसे पशुपालक आवेदन के लिए पात्र होंगे, जिनके पास भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय हो तथा जिसका प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर अथवा उससे अधिक हो। इच्छुक पशुपालक अपने निकटतम पशुपालन विभाग की संस्था अथवा अमले के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में दुग्ध दोहन 30 अक्टूबर को सुबह-शाम तथा 31 अक्टूबर को सुबह किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये निर्धारित है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने विकासखंड नैनपुर के ग्राम पिंडरई, विकासखंड घुघरी के ग्राम घुघरी तथा विकासखंड नारायणगंज के ग्राम कूड़ामैली के अधिकाधिक पशुपालकों से योजना में भाग लेने की अपील की है।

Related posts

विश्राम गृह अधिग्रहित

Reva India News

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान मातृशक्ति के लिए वरदान: मंत्री श्रीमती उइके बम्हनी बंजर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंची मंत्री

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंडला में आयोजित बलराम जयंती समारोह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82 लाख से अधिक किसानों को 1671 करोड़ रूपए की राशि का होगा अंतरण 226.12 करोड़ रूपए की लागत राशि के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Reva India News

Leave a Comment