Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण

मण्डला 3 अक्टूबर 2020

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में स्थापित अस्थायी ईव्हीएम वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, प्राचार्य पॉलीटेक्निक आरके परोहा, निर्वाचन शाखा से सीके तिवारी आदि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने देखी ईव्हीएम मशीन की प्रथम स्तरीय जाँच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के छात्रावास में चल रहे ईव्हीएम की प्रथम स्तरीय जाँच कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रथम स्तरीय जांच कार्य के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरसः पालन किया जाए।

 

Related posts

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम सर्रा पिपरिया में वृक्षारोपण का अवलोकन किया पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने के निर्देश दिए

Reva India News

*_अंजनिया पुलिस ने जुआ फड़ पर मारा छापा तीन आरोपी गिरफ्तार*_ 

Reva India News

मुवाला में हेबीटेट राईट्स के संबंध में चौपाल आयोजित

Reva India News

Leave a Comment