Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’जेसोबा’ द्वारा आयोजित हो रही ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता

मण्डला 6 नवम्बर 2020
जगन्नाथ एक्सीलेक्स स्कूल ओल्ड बॉयस एसोशियेसन ’जेसोबा’ विगत 14 वर्षाे से जिले में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिये निरन्तर प्रयासरत् है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष ’जेसोबा क्विज कॉन्टेस्ट’ आयोजित किया जाता रहा है। किन्तु इस सत्र में कोरोना संक्रमण के चलते क्विज कॉन्टेस्ट के स्थान पर ऑनलाईन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबंध का विषय है। ’कोरोना संक्रमण का स्कूली शिक्षा पर प्रभाव’ निबंध अधिकतम 500 शब्दों में हो। जेसोबा अध्यक्ष ए.के.शुक्ल ने बताया कि प्रविष्टि की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2020 है, तथा छात्र अपने विद्यालय का नाम, पिता, माता का नाम कक्षा व मोबाईल नम्बर अवश्य लिखे तथा निबंध a.k.shukla109@gmail.com पर मेल कर सकते। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों तथा उनके विद्यालयों को एक गारिमामय समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

Related posts

भू-स्खलन रोकने की दृष्टि से सुरक्षा के आवश्यक उपाय करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की मंडला-जबलपुर मार्ग निर्माण की समीक्षा

Reva India News

जिले में अब तक 605.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज  

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया पुलिस लाईन मैदान मंडला में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Reva India News

Leave a Comment