Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज मनाया जाएगा ’राष्ट्रीय केंसर जागरूकता दिवस’

मण्डला 6 नवम्बर 2020
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी आरोग्य उपस्वास्थ्य केन्द्रों (हेल्थ एण्ड वेलनेस) के साथ-साथ जिले में भी ’राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि उपस्वास्थ्य केन्द्रो में पदस्थ सभी सी.एच.ओ. ’राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता’ दिवस का आयोजन उपस्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, स्कूल भवन, आगनवाड़ी केन्द्र पर करेंगे जिसमें हितग्राहियों की संख्या एक समय में 20 से 25 होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतु निकटतम संस्था के जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। कार्यक्रम में जन समुदाय को कैंसर बीमारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त सी. एच.ओ, ए.एन.एम., एम.पी.डब्ल्यू, सभी आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सक्रिय रूप सहयोग प्रदान करेंगें, एवं जन जागरूकता के कार्यक्रम कर जन समुदाय को कैंसर की जानकारी प्रदान करेंगें। भारत सरकार के कोविड-19 में दिये गये समस्त दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुये सामाजिक दूरी रखना, मॉस्क पहनना एवं हाथों को सेनेटाइज करने की व्यवस्था रखेंगें।

Related posts

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 तक

Reva India News

कोरोना वायरस के चलते डोंगरगढ़ मेला स्थगित

Reva India News

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत 18 से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा प्रवेशोत्सव

Reva India News

Leave a Comment