Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम आज

मण्डला 20 दिसम्बर 2020

मध्यप्रदेश शासन द्वारा 21 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना अंतर्गत वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा द्वारा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्री रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित कर तीनों स्तर के पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि ऋण वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कृषकों, श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं अन्य नागरिकों को उनके मोबाईल पर एसएमएस के द्वारा लिंक भेजकर कार्यक्रम से जुड़ने हेतु सूचित किया जावे एवं उन समस्त व्यक्तियों की प्री-रजिस्ट्रेशन अथवा समुचित सहायता अधीनस्थ अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों व ग्राम रोजगार सहायकों के माध्यम से प्रति ग्राम पंचायत स्तर पर 125 लक्ष्य प्री-रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित कर तीनों स्तर के पंचायत पदाधिकारियों, प्रधानों व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों, अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्रामीणजन को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक अथवा शेयर करते हुये उपरोक्त लक्ष्य की पूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें।

Related posts

जनकल्याण अभियान: सम्पर्क दल द्वारा किया जा रहा घर-घर जाकर सर्वे

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा 2 जनवरी को जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 12 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment