Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना से बचने मॉस्क लगाएं व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें

मण्डला 20 दिसम्बर 2020

कोरोना वायरस से प्रभावित होने पर बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खरास, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने वा खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है। बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुऐं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। धैर्य बनाए रखते हुए चिकित्सक से जरूरी परामर्श लेना चाहिए।

Related posts

आईटीआई में पहले आओ पहले पाओ राउंड पुनः प्रारंभ

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने मानिकसरा में सार्वजनिक कूप निर्माण का किया निरीक्षण

Reva India News

किले वाले बाबा का उर्स संपन्न

Reva India News

Leave a Comment