Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पटेल कृषि फार्म में कड़कनाथ चूजों की ठंड से हुई मृत्यु

मण्डला 16 जनवरी 2021

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एमएल मेहरा ने बताया कि 15 जनवरी को सूचना प्राप्त होने पर पटेल कृषि फार्म देवरीदादर में पशु पालन विभाग की टीम मौके पर गई और वहा पर फार्म मालिक श्री पटेल से चूजों की मृत्यु के संबंध में पूरी जानकारी ली। उपसंचालक ने बताया कि पटैल कृषि फार्म में चूजे रात में जहां रखे जाते हैं वहां पर रात्रि में दो दिनों से अचानक ठण्ड बढ़ने के कारण एवं चूजे एक दूसरे के ऊपर इक्कठा होने से दबने से उनकी मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि चूजों के रख-रखाव हेतु आवश्यक तापमान की व्यवस्था में कमी थी। जबकि मुर्गी घर में तापमान की व्यवस्था में कम से कम जमीन से एक फिट की ऊँचाई पर 80 चूजों के लिये 100 वॉट के चार बल्व होना आवश्यक था। कृषि फार्म में नीचे किसी भी प्रकार का बिछावन नही रखा गया था। मृत चूजों का निरीक्षण करने पर वर्ड फ्लू संबंधी कोई भी बाहरी लक्षण नही पाये गये। शेष चूजे एवं वयस्क मुर्गा व मुर्गियां स्वस्थ्य पायी गई। मृत चूजों को जमीन में गढ्ढा खोद कर चूना डालकर डिस्पोज किया गया एवं पोल्ट्री मालिक को कृषि फार्म में लाईट, हीटर, बिछावन एवं साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु समझाईश दी गई।

Related posts

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से हर मतदाता तक पहुँचें – श्री कूमट बैठक में सीईओ जिला पंचायत के निर्देश

Reva India News

जिले में अब तक 1433.6 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment