मंडला – हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के निर्देशानुसार हज यात्रा 2027 के लिए चयनित हज यात्रियों के लिए फिटनेस टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला हज कमेटी मंडला एवं हज वेलफेयर सोसायटी मंडला द्वारा जारी सूचना के मुताबिक यह शिविर दिनांक 10 सितंबर 2026, दिन गुरुवार की सुबह 9:00 बज जिला चिकित्सालय मंडला में आयोजित किया जा रहा है। जिला हज कमेटी मंडला ने सभी चयनित हज यात्रियों से कमेटी ने अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से फिटनेस टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित हो। फिटनेस टेस्ट, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शामिल होने के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए गए है। जारी निर्देशों के मुताबिक सभी हज यात्रियों को सुबह 9:00 बजे जिला चिकित्सालय मंडला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है। हज यात्रियों से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खाली पेट आने और अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज / जानकारियां लानी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला हज कमेटी मंडला एवं हज वेलफेयर सोसायटी मंडला से संपर्क किया जा सकता है।
अगली पोस्ट
